03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ज्वैलर्स के घर डकैती की कोशिश, छत के रास्ते घर में घुसे डकैतों ने पति पत्नी को घायल किया

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : आनंद विहार कॉलोनी में छत के रास्ते घुसे डकैतों ने ज्वैलर्स के घर डकैती का प्रयास किया। उन्होंने ज्वैलर्स और उसकी पत्नी को घायल भी कर दिया। शोर-शराबा होने पर डकैत फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डकैतों की तलाश शुरू कर दी गई है। ट्रांजिट कैंप, तीनपानी डैम रोड निवासी राहुल वर्मा की घर में ही माया ज्वैलर्स नाम से दुकान है।

दोमंजिले में वह अपने पिता और पत्नी अंकिता और एक साल की बेटी के साथ रहते हैं। गुरुवार को उनके पिता गांव चले गए थे। घर में राहुल और उनकी पत्नी और बेटी ही थे। देर रात वे लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। करीब 12 बजे के बाद पड़ोस की छत के रास्ते चार बदमाश उनकी छत पर चढ़ आए और घर में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह शोर मचाते हुए घर से बाहर को भागा। यही नहीं बदमाशों ने ज्वैलर्स की पत्नी अंकिता पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश फरार हो गए।


सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, एसआइ पूरण सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। घायल ज्वैलर्स राहुल वर्मा और उनकी पत्नी अंकिता को किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने एसओ ट्रांजिट कैंप से भी बात की और घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। तिलक राज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img