03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मानसून खत्म होते ही उत्तराखंड में गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें, जीएसटी कलेक्शन को बढ़ाने के दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है. ऐसे में सड़कों को दुरुस्त करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है. अब 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है. ऐसे में इन चुनौतियों को पार पाने के लिए सरकार की तरफ अभी से कवायद की जा रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम धामी ने मानसून सीजन खत्म होते ही एक महीने के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड में 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसकी सुरक्षा के मद्देनजर जहां एक ओर पुलिस महकमा तमाम व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने की कवायद में जुटा हुआ है तो वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घाटों की साफ सफाई और कांवड़ियों के लिए पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खाली जगहों पर पार्किंग निर्माण कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बेयरिंग कैपेसिटी के अनुसार ही निर्माण कार्यों को अनुमति दी जाए. साथ ही पर्यटक स्थलों पर खाली पड़े जगह पर पार्किंग निर्माण कराया जाए. ताकि, पर्यटक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की समस्या से दो चार न होना पड़े. प्रदेश में मौजूद जिन भी सरकारी गेस्ट हाउस की स्थिति ठीक नहीं है, उन सभी गेस्ट हाउस को चिन्हित कर उसको व्यवस्थित किया जाए. ताकि, ज्यादा से ज्यादा पर्यटक सरकारी गेस्ट हाउस का इस्तेमाल करें.

जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने के निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने जीएसटी बढ़ाई जाने को लेकर ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को शुरू किया था. जिसके चलते जीएसटी कलेक्शन काफी ज्यादा बढ़ गया था, लेकिन इस योजना के समाप्त होने के बाद भी जीएसटी कलेक्शन पर फर्क पड़ना शुरू हो गया है. जिसके चलते सीएम पुष्कर धामी ने अधिकारियों को जीएसटी चोरी को रोकने और कलेक्शन को बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने को कहा है. साथ ही डिजिटल पेमेंट को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के निर्देश दिए. ताकि, जीएसटी चोरी पर लगाम लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें- सूची के बाद व्यापार मंडल चुनाव संचालन समिति ने जारी की अग्रिम रूप रेखा

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img