03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बच नहीं सकी रिया, जमानत अर्जी देर शाम खारिज, जेल भेजी गईं

एफएनएन, मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।. हालांकि शाम को ही उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। रिया के वकील ने जमानत की अर्जी भी दी लेकिन मजिस्ट्रेट ने उसे खारिज कर दिया। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के तुरंत बाद जब मेडिकल के लिए बाहर लाई गई तो मीडिया की तरफ हाथ लहराया। मतलब साफ है रिया की हिम्मत और हौसला अब भी बरकरार है। रिया के वकील ने गिरफ्तारी के तुरंत बाद बयान जारी कर इसे न्याय का उपहास बताया। शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मजिस्ट्रेट के सामने पेशी भी हुई लेकिन जमानत अर्जी खारिज हो गई। इसके पहले शाम 4 बजे के करीब लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद NCB ने मंगलवार को रिया को गिरफ़्तार तो कर लिया, लेकिन बिना किसी ड्रग्स की बरामदगी के। एनसीबी का कहना है कि रिया ने माना कि कुछ मौकों पर उसने भी ड्रग्स लिया। उन्होंने अपने भाई शौविक और सुशांत के साथ ड्रग्स लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने गांजे की बड्स सिगरेट के साथ पी थी। वो किसी ड्रग पैडलर के सीधे टच में नहीं थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद जब ड्रग्स मिलना बंद हो गया था, तब रिया ने शौविक से कहकर ड्रग्स मंगाया था।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img