03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आज भी जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर, उफान पर नदियां, जानें हिल स्टेशन और चारधाम का तापमान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: राज्य में मानसून आने के बाद से ही जमकर बरस रहा है. 29 जून से शुरू हुई मानसूनी बारिश जारी है. बारिश का आलम ये है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल खूब बरस रहे हैं. पहाड़ी इलाकों में बारिश ज्यादा मुसीबत पैदा कर रही है.

उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी बारिश

 आज बुधवार 3 जुलाई को राज्य के सभी 13 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है. राज्य के 11 पहाड़ी जिलों में बारिश के दौरान लैंडस्लाइड और नदियों गदेरों के उफान पर आने की आशंका है. ऐसे में पहाड़ी सड़कों और संपर्क मार्गों पर चलने वाले यात्रियों से सावधान होकर यात्रा करने को कहा गया है.

सभी नदियां उफान पर

पहाड़ों पर ज्यादा मात्रा में बारिश होने से अलकनंदा, पिंडर, मंदाकिनी, भागीरथी, यमुना, रामगंगा, गगास, कोसी, गौला, काली नदी, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है. सहायक नदियों में भी पानी का स्तर बढ़ा है और बहाव तेज है. ऐसे में लोगों से नदी किनारे जाने से मना किया गया है.

शहरों का ऐसा रहेगा तापमान

 अगर तापमान की बात करें तो आज राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हरिद्वार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हिल स्टेशन में ये होगा तापमान

 पहाड़ों की रानी मसूरी का अधिकतम तापमान18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सरोवर नगरी नैनीताल का अधिकतम तापमान आज 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. रानीखेत का अधिकतम तापमान आज 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. कौसानी का अधिकतम तापमान आज 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

चारधाम का तापमान

बदरीनाथ धाम का आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. केदारनाथ धाम का आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान आज 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान आज 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें:- हाथरस सत्संग भगदड़: मरने वालों की संख्या 121 तक पहुंची, प्रशासन ने 116 मृतकों की सूची जारी की

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img