03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश आरोपी पार्षद का साथियों संग सरेंडर, गुरुद्वारे में शीश नवाते हुए मांगी माफी

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश: दो दिन पूर्व सर्वहारा नगर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी पार्षद अपने दो साथियों के साथ गुरु के दरबार पहुंचे. दरबार में शीश नवाते हुए अपनी की गई गलती की माफी मांग ली है. आरोपी पार्षद ने अपने दोनों साथियों के साथ पुलिस को सरेंडर कर दिया है.

ऋषिकेश पार्किंग विवाद में मारपीट मामला: आपको बता दें 2 मार्च को सर्वहारा नगर स्थित एक बुलेट के शो रूम में स्थानीय पार्षद वीरपाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. जहां शो रूम के मालिक के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया था गुस्साए लोगों ने शो रूम के मालिक सहित कई लोगों पर हमला कर दिया था. शो रूम में तोड़फोड़ कर दी थी.

आरोपी पार्षद ने किया सरेंडर: वहीं इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो देखने के बाद लोगों में काफी रोष देखने को मिला था. अलग अलग स्थानों से लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी थी. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया. सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोपी पार्षद वीरपाल और उसके दो साथी फरार थे.

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में किया प्रायश्चित:  मंगलवार सुबह पार्षद वीरपाल अपने दो साथियों कैलाश और सूरज के साथ श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे. उन्होंने अपनी गलती का प्रायश्चित करते हुए गुरु के दरबार में शीश नवाकर पूरे सिख समाज से माफी मांग ली है. इसके बाद खुद को पुलिस को सरेंडर कर दिया है.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img