03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: बेटे का उपचार कराने गए शिक्षक वापस लौटे तो घर खंगाल कर चोर हुए फरार

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में चोरों ने एक बार बड़ी घटना को अंजाम दिया। यहां घर में ताला लगाकर बेटे का उपचार कराने गए सेवानिवृत्त शिक्षक वापस लौटे तो चोर खंगाल चुके थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर लगे सभी ताले टूटे और घर अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर घर से लाखों रुपए के जेवर समेत ले गए हैं। मुखानी पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिम्मतपुर मल्ला गीतांजलि लेन निवासी उदयराज सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उदयराज के मुताबिक उनके बेटे के नाक में दिक्कत है और दिल्ली से उसका उपचार चल रहा है। बीती 12 फरवरी को वह बेटे के उपचार के लिए दिल्ली गए थे। जाने से पहले उन्होंने घर के हर गेट पर ताला लगाया था। बेटे को डॉक्टर को दिखाकर वह 2 मार्च को वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा था, लेकिन जैसे ही ताला खोल कर अंदर पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर लगे सभी ताले टूटे और घर अस्त-व्यस्त पड़ा था।

उदयराज के मुताबिक चोर अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवर चोरी कर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही शातिरों को मय चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img