03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड से मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, आदेश जारी

Spread the love

एफएनएन,देहरादून:  परिवहन निगम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत असीमित कैशलेस उपचार की सुविधा दे दी है। बुधवार को इस संबंध में निगम ने आदेश जारी कर दिया।

निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव के निर्देशों पर जारी आदेश में कहा गया है कि वेतन लेवल 1-5 वाले कर्मचारियों, पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर को 250 रुपये प्रतिमाह, वेतन लेवल 6 वालों को 450 रुपये प्रतिमाह, वेतन लेवल 7-11 वालों को 650 रुपये प्रतिमाह और वेतन लेवल 12 के कार्मिकों को 1000 रुपये प्रतिमाह अंशदान देना होगा।

निगम से सेवानिवृत्त कार्मिक न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर गोल्डन कार्ड वार्षिक अंशदान (12 माह) देकर प्राप्त कर सकते हैं। एकमुश्त 10 साल का अंशदान जमा कराने वाले आजीवन गोल्डन कार्ड सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस संबंध में सभी मंडल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि गोल्डन कार्ड का फार्म भरने वाले सेवानिवृत्त कार्मिकों व आश्रितों का अंशदान निगम कोष में जमा कराना सुनिश्चित करें।
  • पेंशन बढ़ोतरी की मांग पर दी चेतावनी
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश डंगवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार को पेंशन बढ़ोतरी न होने पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पूरी हो सकती है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
उनकी मांग है कि उन्हें 7500 रुपये पेंशन के साथ ही महंगाई भत्ता भी दिया जाए। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर बीएस रावत, सुभाष शाह, टीएस बिष्ट, सत्यप्रकाश गुसाईं, जगत सिंह, बलबीर सिंह, गणेश मलकानी, कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img