03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद: पेंशन के विवाद में सेवानिवृत्त लाइनमैन की गला दबाकर हत्या

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में पेंशन के विवाद में सेवानिवृत्त लाइनमैन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोप मृतक के छोटे बेटे पर लग रहा है। आरोपी पिता की हत्या करके फरार हो गया। सूचना मिलने पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिलहाल अपने स्तर पर जांच कर रही है।

थाना मझोला क्षेत्र के गांव लोधीपुर जवाहर नगर निवासी हेमराज सिंह उर्फ भूरे बिजली विभाग से लाइनमैन पद से सेवानिवृत्त थे। इनके तीन बेटे हैं। एक बेटा सोमपाल पीएसी में है और इस समय उनकी तैनाती मथुरा में है, जबकि दूसरा बेटा राजवीर सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में टैक्सी चलाता है।

तीसरा सबसे छोटा बेटा राजेंद्र गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि सेवानिवृत्त लाइनमैन हेमराज सिंह गांव में बेटे से अलग रहते थे। बताया जाता है कि विभाग से मिल रही पेंशन के रुपये को लेकर बेटे से विवाद चल रहा था। बेटा पेंशन के रुपये लेना चाहता था, लेकिन वह नहीं देते थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर बेटे ने रविवार को दोपहर उनके घर पहुंचकर गला दबाकर पिता की हत्या कर दी और शव कमरे में छोड़कर फरार हो गया। शाम लगभग पांच बजे आसपास के लोग हेमराज के घर पहुंचे तो शव पड़ा देखकर जानकारी पुलिस को दी गई।

सीओ कुलदीप गुप्ता व थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में रहने वाला मृतक का बेटा फरार है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त लाइनमैन की गला दबाकर हत्या किए जाने अंदेशा जताया जा रहा है। पेंशन को लेकर विवाद था। बेटे पर हत्या करने का शक है। अभी तक शिकायती पत्र नहीं मिला है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img