03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गणतंत्र दिवस पर परेड में हल और कृषि यंत्रों की झाॅकी भी निकालेंगे किसान

एफएनएन, दिल्ली :  26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल सेना के हथियारों की झांकी की तर्ज पर किसान संगठन खेती के औजारों को शामिल करने की योजना पर काम कर रहे हैं। गुरुवार देर रात टीकरी सीमा पर हुई किसान संगठनों की बैठक में दिल्ली कूच के दौरान रिंग रोड पर हलों के साथ किसान पैदल परेड निकालने का फैसला किया गया। साथ ही तय किया गया कि ट्रैक्टर परेड को नियंत्रित करने के लिए किसान अपने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की तैनाती करेंगे। टीकरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों की आयोजित बैठक में केंद्र के कृषि कानूनों को 1.5 साल तक टालने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया गया। बैठक में शामिल किसान नेताओं ने 26 को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को ऐतिहासिक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
गणतंत्र दिवस की परेड में सेना अपने हथियारों को लेकर शामिल होती है। बैठक में तय किया गया कि किसान भी दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड के साथ हल और कृषि में उपयोग होने वाले औजारों को लेकर पैदल परेड करेंगे। इसके जरिए केंद्र को संदेश दिया जाएगा कि सरकार द्वारा कृषि कानूनों के जरिए किसानों के औजारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है।

किसान केंद्र सरकार की इस मंशा को बखूबी समझ गया है। किसान नेताओं ने बैठक में कुछ और भी अहम बिंदुओं पर विचार विमर्श किया, जिस पर अमल करने के लिए पंजाब सहित दूसरे राज्यों के किसान नेताओं से भी संपर्क किया गया। बैठक के दौरान किसान आंदोलन के झंडे पर भी किसान नेताओं का विशेष फोकस रहा। किसान नेताओं ने तय कि 26 को होने वाली ट्रैक्टर परेड के दौरान आंदोलन में शामिल हर किसान के पास आंदोलन का झंडा रहेगा। इससे किसान आंदोलन में कृषि कानूनों के विरोध में एकजुटता को बल मिलेगा। साथ ही सरकार के समक्ष सकारात्मक संदेश जाएगा।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img