03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर, आर्मी अस्पताल से एम्स में भर्ती

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत में सुधार है। आगे के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में रेफर किया गया है। इससे पहले उनका इलाज दिल्ली के आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) में चल रहा था। बता दें, शुक्रवार (26 मार्च) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टोरों ने उनका चेकअप किया। आर्मी अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है। उन्हें आगे जांच के लिए एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है।’

इससे पहले अस्पताल ने शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा था, ‘भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’ वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए सेना अस्पताल गए थे।

 

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img