03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ज्वालापुर के भाजपा विधायक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार बहादराबाद थाने में बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस को निर्देश दिए गए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भाजपा नेत्री ने हरिद्वार के भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया हैं।कुछ दिन पहले ही भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने उक्त महिला व दो पत्रकार और उसके पति को ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल भिजवाया था। विधायक राठौर ने आरोप लगाया था कि, रेप के झूठे आरोप लगाकर पीड़िता रूपये ठगना चाहती हैं। विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।तहरीर के बाद पुलिस ने महिला उसके पति और दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिर से इस मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि, वह क्षेत्र के काम लेकर विधायक सुरेश राठौर के पास गई थी, जहां उन्होंने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ रेप किया। उसने यह भी बताया कि भाजपा विधायक ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img