03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश के बजट सत्र में गूंजेगा राम का नाम,1 फरवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,  लखनऊ : विधानमंडल के बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक अब एक फरवरी को दोपहर 12.30 बजे होगी। पहली फरवरी को ही सर्वदलीय बैठक से पहले सुबह 11.30 बजे विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। पहले यह दोनों बैठकें 31 जनवरी को प्रस्तावित थीं।

विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। सरकार पांच फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश का बजट पेश करेगी। राज्य सरकार के सभी मंत्रियों का पहली फरवरी को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम पहले तय हुआ था।

अयोध्या दर्शन करने वाले थे मंत्री

इसके दृष्टिगत सर्वदलीय बैठक और विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक 31 जनवरी को प्रस्तावित थी। अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसमुद्र को देखते हुए राज्य सरकार के मंत्रियों का पहली फरवरी को अयोध्या में दर्शन करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक अब फरवरी की पहली तारीख को होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शनिवार को भी चलेगा सदन

विधान सभा सचिवालय ने अभी विधानमंडल सत्र का तिथिवार कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वर्ष 2024 का प्रथम सत्र होने के कारण दो फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के समक्ष राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। तीन फरवरी को शनिवार होने के बावजूद सदन की बैठक आहूत की जाएगी। तीन तारीख को विधानसभा में शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि बीते दिनों शाहजहांपुर की ददरौल सीट से भाजपा के विधायक मानवेंद्र सिंह तथा बलरामपुर की गैसड़ी सीट से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन हुआ था। पांच को राज्य सरकार की ओर से दोनों सदनों में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया जाएगा।

अभिभाषण में सुनाई देगी राम मंदिर की गूंज

राज्यपाल के अभिभाषण में अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन की गूंज सुनाई पड़ेगी। राज्य सरकार अभिभाषण के माध्यम से इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर गिनाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए प्रस्ताव भी सदन में पारित हो सकता है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img