03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह के वित्तीय अधिकार सीज, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार की नाराजगी पड़ी भारी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार की नाराजगी अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह पर भारी पड़ी है। उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। वित्तीय अधिकार अब संयुक्त निदेशक मनवर सिंह राणा के पास रहेंगे। जबकि तेज सिंह सामान्य एवं प्रशासनिक कार्य ही देखेंगे। आपको बता दें कि जिला पंचायत में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह की मनमानी से सदस्य काफी आहत थे। उनका आरोप था कि तेज सिंह विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं और सदस्यों को परेशान किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हद तो तब हो गई जब जिला पंचायत की 2 दिन पहले बुलाई गई आपात बैठक में तेज सिंह कार्यालय में होने के बाद भी शामिल नहीं हुए और तमाम पत्रावलियां पहले ही अपने कब्जे में ले लीं। रेनू गंगवार ने अपर मुख्य अधिकारी के इस व्यवहार को लेकर हाईकोर्ट जाने की धमकी भी दी थी। मामला जिला पंचायत निदेशालय पहुंचा तो निदेशालय ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए, इसके साथ ही यह अधिकार निदेशालय पंचायती राज में तैनात संयुक्त सचिव मनवर सिंह राणा को सौंप दिए गए।

निदेशक पंचायती राज निधि यादव ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार का कहना है कि तेज सिंह सदन से बड़े नहीं हैं। सदन के साथ ही उन्होंने सदस्यों का भी अपमान किया है। इस तरह के अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img