03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोबिड मरीजों को भोजन व फल वितरित किए

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अस्पताल में कोविड मरीजों को भोजन व फल वितरित किए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कंप्यूटर युग के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को नमन किया गया। गाबा ने कहा कि स्वर्गीय गांधी ने देश को एक नई दिशा दी। राजीव गांधी ने कहा था कि ‘ भारत एक प्राचीन देश, लेकिन एक युवा राष्ट्र है… मैं जवान हूँ और मेरा भी एक सपना है. मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना ‘ । गाबा ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज को मजबूत कर देश के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान किया।

पूर्व प्रदेश सचिव सीपी शर्मा ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उनको याद कर रहा है, वह एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। स्व गांधी ने देश में कई सकारात्मक बदलाव किए। महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि स्व गांधी ने आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की थी। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया।

महामंत्री राजीव कामरा ने कहा कि आज भारत के आईटी सेक्टर में सबसे आगे होने में स्व राजीव गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। मतदान की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर उन्होंने सक्रिय राजनीति में युवाओं को आगे आने का मौका दिया। इस दौरान पवन वर्मा, नंदकिशोर गंगवार, विजेंद्र कोली, राजू पाहवा, जयदीप, नबाब अली, गब्बर कोली, पिंटू वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img