03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आफत की बारिश, गैरसैंण में रामगंगा के रौद्र रूप ने डराया, रामनगर में नाले में फंसे कार सवार

Spread the love

एफएनएन, गैरसैंण/रामनगर:  चमोली जिले के विकासखंड गैरसैंण में बुधवार शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलों को कई गुना बढ़ा दिया. लगातार तीन घंटे की बारिश से रामगंगा नदी ने रौद्र रूप ले लिया. लोगों ने माने तो बुधवार रामगंगा का जलस्तर 2013 की आपदा के दौरान बने जलस्तर से भी ऊपर पहुंच गया था. बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के डर से सहने सिमाण, आगरचट्टी, मेहलचौरी और राईकोट कस्बे के लोग रातभर मोबाइल की फ्लैश लाइट और टॉर्च के सहारे नदी का जलस्तर की निगरानी करते रहे.

वहीं, गैरसैंण के कई गांवों में भारी बारिश के बीच बत्ती भी गुल रही. एक तरफ भारी बारिश व नदी का डराने वाला शोर और दूसरी तरफ बिजली जाने से फैले अंधेरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी. मेहलचौरी के मच्छबगड़ मैदान के आसपास पानी घुसने से दर्जनों परिवार जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ सड़क पर चले आए. जबकि नदी के किनारे रहने वाले कई परिवारों ने अन्य लोगों के सुरक्षित घरों में शरण ली. मेहलचौरी में रामगंगा नदी किनारे मच्छबगड़ के खेल मैदान और उससे लगे विद्या मंदिर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर समेत कई घरों में पानी घुसने से अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हालांकि, रात 10 बजे बारिश थमने और जलस्तर में कमी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. उल्लेखनीय है कि 2015 में रामगंगा नदी से बाढ़ नियंत्रण के लिए बनी 6 से 8 फीट ऊंची दीवारों को पारकर पानी मैदान और उसके आसपास फैल गया. स्थानीय निवासियों ने कहा कि सुरक्षा दीवार न होती तो क्षेत्र में जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था.

उत्तराखंड के कई इलाकों में बुधवार देर शाम हुई बारिश ने कई इलाकों को प्रभावित किया. नैनीताल में नेशनल हाईवे 309 पर स्थित धनगढ़ी नाले के उफान पर आने से देर रात एक कार फंस गई. कार में दो माह का बच्चा समेत 5 लोग सवार थे. पानी के तेज बहाव में कार बहने लगी. हालांकि पहले से ही तैनात रामनगर पुलिस ने कार सवारों बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. बाद में पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला और सभी को सुरक्षित रवाना किया.

ये भी पढ़ें:- आपदा के हालातों के बीच एक्शन में सीएम धामी, जिलाधिकारियों की बुलाई हाईलेवल मीटिंग, हालातों की ली जानकारी

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img