03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्सर में लेखपाल और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज, जानें वजह

एफएनएन, लक्सर: ग्राम प्रधान रोनिक कुमार पत्नी नीलम के प्रार्थना पत्र पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के आदेश के बाद पुलिस ने लेखपाल और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की है. दरअसल 11 जून को लेखपाल अंजू कुमार अवैध खनन के एक मामले की जांच करने प्रतापपुर गांव गए थे, तभी लेखपाल का प्रधान रौनिक कुमार से विवाद हो गया था.

लेखपाल ने ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज कराया था केस

लेखपाल अंजू कुमार ने ग्राम प्रधान और उसके भाई रवि, पिता राजकुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों पर गाली गलौच, मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़ने समेत उसके गले की चेन व मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. लेखपाल संघ के एक माह से अधिक आंदोलन के बाद ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी हुई थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ग्राम प्रधान की पत्नी ने अनुसूचित जाति आयोग को लिखा था पत्र

इसके बाद मामले को लेकर प्रधान की पत्नी नीलम द्वारा अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि 11 जून को हल्का लेखपाल अंजू कुमार अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुसे और उसके पति रोनिक कुमार के साथ जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की. इसी बीच उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई. ग्राम प्रधान की पत्नी द्वारा मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी.

लेखपाल अंजू कुमार और अन्य तीन के खिलाफ केस दर्ज

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के आदेश पर लेखपाल अंजू कुमार और अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में आफत की बारिश, गैरसैंण में रामगंगा के रौद्र रूप ने डराया, रामनगर में नाले में फंसे कार सवार

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img