Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयरेलवे ने किया क्लोन ट्रेन चलाने का फैसला

रेलवे ने किया क्लोन ट्रेन चलाने का फैसला

एफएनएन, नई दिल्ली : भारतीय रेल धीरे-धीरे सामान्य परिचालन की ओर कदम बढ़ा रहा है। पटरियों पर यात्री ट्रेनें लौटने लगी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने क्लोन ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे उन रूटों पर क्लोन ट्रेनें चलायेगी जिसमें यात्रियों का भार ज्यादा हैं। ये क्लोन ट्रेन मौजूदा विशेष ट्रेनों का ही क्लोन होगा। इन ट्रेनों में बाकी ट्रेनों से कुछ अलग खासियतें भी होंगी। जैसे कि इन ट्रेनों की गति अपेक्षाकृत बाकी ट्रेनों से अधिक होगी। व स्टॉपेज भी सीमित होंगे। सीमित स्टॉपेज रखने के पीछे मकसद है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक तेजी से पहुंचाया जा सके।

पहली बार चलेंगी क्लोन ट्रेनें

स्पेशल ट्रेनों के क्लोन के रूप में चलाए जा रहे इन ट्रेनों में 3 श्रेणी के AC कोच को प्राथमिकता दी जाएगी। मौजूदा विशेष मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में ये क्लोन ट्रेन की स्पीड ज्यादा होगी। ट्रेनों के वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्रियों को विकल्प देगी। कुछ चुनिंदा स्टेशनों के लिए यात्रा कर रहे मुसाफिरों को विकल्प मिलेगा कि वे चाहे तो क्लोन ट्रेन से सफर कर सकते हैं। प्रतीक्षा सूची में रहे यात्रियों को उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए क्लोन ट्रेन का ऑफर होगा। रेलवे ने हाल ही में घोषणा की है कि 12 सितम्बर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी।

 

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments