03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदल गईं कोरोना पेशेंट की लाश, एक के परिजनों ने बिना चेहरा देखे कर दिया अंतिम संस्कार

एफएनएन, मेरठ : कोरोना महामारी के दौरान मेरठ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मेडिकल कॉलेज में दो कोविड पेशेंट के शव आपस में बदल गए। महामारी की दहशत में आए मेरठ निवासी पेशेंट के परिजनों ने तो बिना चेहरा देखे शव का अंतिम संस्कार भी कर डाला। मगर, जब गाजियाबाद निवासी परिजनों ने अपने पेशेंट का चेहरा देखा तो उनके होश उड़ गए। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम अनिल ढींगरा ने पूरे प्रकरण में जांच बैठा दी है।दरअसल, गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर निवासी गुरुवचन को पैरालाइसिस के चलते बीती तीन तारीख को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी। उधर, कोरोना से पीड़ित मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर निवासी यशपाल को भी चार तारीख को मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है शनिवार को यशपाल और गुरुवचन दोनों की ही मौत हो गई। जिसके बाद मेडिकल के डॉक्टरों ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों के शव उनके परिजनों के हवाले कर दिए। कंकरखेड़ा निवासी यशपाल के परिजनों ने बिना चेहरा देखे उनके शव का देर रात अंतिम संस्कार भी कर दिया। उधर, मोदीनगर निवासी गुरुवचन के परिजन शव को लेकर श्मशान घाट में पहुंचे। परिजनों ने जैसे ही अंतिम दर्शन के लिए शव के चेहरे पर ढका कफन हटाया तो उनके होश उड़ गए।दरअसल, यह शव गुरुवचन का था ही नहीं। जिसके बाद सकते में आए गुरुवचन के परिजनों ने मामले की शिकायत मेरठ मेडिकल कॉलेज में की तो मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पूरे प्रकरण की जांच कराई गई तो पता चला कि गुरुवचन और यशपाल के शव आपस में बदल गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में सख्त तेवर अपना लिए हैं। डीएम अनिल ढींगरा ने जहां पूरे प्रकरण में एडीएम सिटी और सीएमओ के नेतृत्व में जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है।वहीं, मेडिकल के अधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र चौहान ने दावा किया कि इस लापरवाही में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img