03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

UNSC की बैठक में पाकिस्तान को लगाई गई लताड़, लश्कर-ए-तैयबा को लेकर उठा सवाल

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले और 26 लोगों की बेरहमी से हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। दोनों देशों की सेनाओं पूरी अलर्ट मोड पर हैं जिस कारण क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे समय में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत-पाक के बीच तनाव पर बंद कमरे में चर्चा की है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर काफी लताड़ लगाई गई है।

पाकिस्तान से कड़े सवाल पूछे गए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आज हुई गैर-आधिकारिक बैठक में पाकिस्तान से कड़े सवाल पूछे गए। सदस्यों ने पाकिस्तान के ‘झूठे आरोपों’ को खारिज करते हुए पूछा कि क्या लश्कर-ए-तैयबा हमले में शामिल था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया गया। कुछ सदस्यों ने पर्यटकों को उनके धार्मिक विश्वास के आधार पर निशाना बनाने की बात उठाई।

पाकिस्तान के बयान तनाव बढ़ाने वाले- UNSC

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कई देशों ने पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षणों और परमाणु बयानबाजी को तनाव बढ़ाने वाला बताया। पाकिस्तान की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश नाकाम रही। सूत्रों के मुताबिक, परिषद ने पाकिस्तान को भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाने की सलाह दी।

संयम बरतने और संवाद करने की अपील

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा परिषद के बैठक में विभिन्न देशों के राजदूतों ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और संवाद करने की अपील की है। बता दें कि पाकिस्तान के अनुरोध पर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया था। मई महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष यूनान (ग्रीस) है। हालांकि, इस बैठक के बाद कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है जो कि पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img