एफएनएन, रुद्रपुर : Uttarakhand के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने 36 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी की गई सूची में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी दोनों शामिल हैं।

36 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी
एसएसपी अजय गणपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में कुल 36 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें 30 पुरुष और 6 महिला पुलिसकर्मी हैं। विभाग की ओर से किए गए इस फेरबदल के तहत पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
8 अन्य थानों में भी दी गई तैनाती
तबादलों के साथ ही जिले के 8 अन्य थानों में उपनिरीक्षकों की नई तैनाती भी की गई है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने नए तैनाती स्थलों पर पहुंचकर कार्यभार संभालना होगा। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

पहले भी 6 आईएएस अधिकारियों के हुए थे तबादले
बता दें कि उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार फेरबदल देखने को मिल रहा है। इससे पहले 7 नवंबर को प्रदेश सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया था। इस दौरान नितेश कुमार झा को सचिव शहरी विकास एवं पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शासन स्तर पर हुए इन बदलावों के बाद अब उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है।







