Saturday, February 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपूर्व सैनिकों के सम्मान को 2 से 7 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम

पूर्व सैनिकों के सम्मान को 2 से 7 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम

एफएनएन, रूद्रपुर : भाजयुमो के प्रदेश मंत्री एवं सैनिक सम्मान समारोह के जिला संयोजक सागर गोयल ने कहा कि भाजपा सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हमेशा सम्मान करती आयी है। सैनिकों का सम्मान भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए भाजयुमो की ओर से प्रदेश भर में 2 से 7 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के तहत 3 अप्रैल को काशीपुर के रूद्राक्ष गार्डन में विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 1 हजार से अधिक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा। युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा सैनिकों का सम्मान वाली पार्टी है। भाजपा सरकार में सैनिकों का गौरव हमेशा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिको ंकी वजह से ही हमारी सीमाएं सुरक्षित है और हम अपने घरों में सुरक्षित जी रहे हैं। आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ताकत लगातार बढ़ी है। देश की तीनों सेनाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। सेना के जवान हर मोर्चे पर दुश्मनों को सब सिखाने के लिए तैयार है। देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में भारतीय सेना की ताकत में लगातार इजाफा हुआ है। आज भारत की सेना चीन को भी सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। भाजपा हमेशा सैनिकों को सम्मान देती आयी है । 2017 में भी पार्टी ने सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया था आज एक बार फिर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है । पत्रकार वार्ता में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, अमित चैधरी, भारत भूषण चुघ, योगेश पानू, उदय वाष्र्णैय आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments