03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधानसभा में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर उत्तराखंड में भी सीएम नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी:  इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विधानसभा में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर बिहार के मुख्यमंत्री के विरुद्ध के देश में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला।

महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में बिहार के सीएम का पुतला फूंकते हुए उन्हें महिला विरोधी मानसिकता का व्यक्ति बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को बिहार विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं की भूमिका विषय पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसली। उनकी टिप्पणी व भाषा महिला वर्ग के प्रति अपमानजनक थी। जिसके बाद से भाजपा समेत अन्य दलों ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोल लिया।

वहीं, बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चों से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि सीएम जैसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए। नीतीश के इस बयान ने पूरे देश की मातृशक्ति को अपमानित किया है।

जानें क्या कहा था सीएम नीतीश ने?

नीतीश कुमार ने प्रजनन दर पर चर्चा करते हुए हाथों से कुछ इशारे किए और कहा, “हम चाहते हैं लड़की पढ़ाई करे। जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना… तो उसी में और (बच्चा) पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम रहेगा कि ऊ (पति) करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत डालो उसको बाहर कर दो। उसी वजह से संख्या घट रही है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img