03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के मुनस्यारी में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी, बढ़ी ठिठुरन; खुश हुए पर्यटक

Spread the love

एफएनएन, मुनस्यारी:  उत्तराखंड में एक बेहद सुंदर जगह है, जिसका नाम है मुनस्यारी। मुनस्यारी की खूबसूरती देखने दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। इन दिनों यहां बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। सीमांत तहसील मुनस्यारी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तहसील क्षेत्र में भारी वर्षा, ओलावृष्टि के साथ तहसील मुख्यालय के नजदीकी खलियाटाप में हिमपात हुआ।

मुनस्यारी में ओलावृष्टि और हिमपात से तापमान में भारी गिरावट आ गई है, लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। तहसील मुख्यालय में मौसम सुबह साफ रहा। पूर्वाह्न 11 बजे से आसमान में बादल घिरने शुरू हुए और थोड़ी ही देर में ओलावृष्टि के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई।

मुनस्यारी में दिनभर वर्षा का क्रम जारी रहा। मुख्यालय के नजदीकी खलियाटाप में हिमपात हुआ। हिमपात से तहसील मुख्यालय में ठंड तेज हो गई है। देर शाम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। खलियाटाप में तापमान शून्य डिग्री रहा।

कड़ाके की ठंड में लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

लगातार बर्फबारी और बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इस ठंड की वजह से अब लोगों ने भी अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। तापमान कम होने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। तहसील क्षेत्र की ऊंची चोटी पंचाचूली, हंसालिंग, राजरंभा में भारी हिमपात हुआ है। जिस कारण चोटियां लकदक हैं।

बंगाली पर्यटक गदगद

मुनस्यारी भ्रमण के लिए पहुंचे बंगाली पर्यटक मौसम में आए बदलाव से गदगद हैं। मुनस्यारी के नजदीकी खलियाटाप में हिमपात की जानकारी मिलने पर कई पर्यटकों ने खलियाटाप पहुंचकर हिमपात का आनंद उठाया। पर्यटकों ने कहा कि उनकी हिमपात देखने की मुराद पूरी हो गई है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम कराएगा स्नो स्कीइंग

कुमाऊं मंडल विकास निगम खलियाटॉप में अब तक दो बार हो चुके हिमपात से गदगद है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि मौसम के शुरुआती रुझान अच्छे हैं। खलियाटाप में अब तक दो बार हिमपात हो चुका है। अगले हिमपात से यहां बर्फ जमने लगेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष जनवरी प्रथम सप्ताह में स्नो स्कीइंग हो सकती है।

 

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img