03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता: ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी करते, नगर के दहला रोड पर; गणेश जी की मूर्ति की स्थापना किया गया

एफएनएन, नानकमत्ता: हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई गणेश चतुर्थी। गणेश महोत्सव पर भक्तों द्वारा श्री जगदंबा मंदिर से फूलों से सजे रिक्शे पर मूर्ति को विराजमान किया गया। ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी करते हुए नगर के दहला रोड पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई। पूरे पंडाल को फूलों एवं इलेक्ट्रॉनिक लाडियो से सजाया गया।पंडित जग प्रवेश वत्स के द्वारा विधि विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की गई।

गणेश चतुर्थी पर भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दिया। बाबा के भक्त दिनेश रस्तोगी ने बताया कि 7 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक सुबह शाम पूजा अर्चना की जाएगी। रात्रि कलाकारों के द्वारा सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। 10 सितंबर को रात्रि विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा।

11 सितंबर को हवन यज्ञ के उपरांत भक्तों के द्वारा शोभा यात्रा के साथ ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ नानक सागर जलाशय में गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन के बाद दहला रोड पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर संदीप टुरना, सुनील सागर,बलकराम, बांबी सागर कांशीराम, आयुश सक्सेना, सुमित अग्रवाल, प्रमोद गर्ग सुरेश कश्यप, अनुज सक्सेना, राजवीर चौहान, कृष्ण कुमार,रमन आदि मौजूद थे

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img