जीवित महिला को मृत दर्शाकर तैयार की फर्जी वसीयत, फिर किसी दूसरे को बेच डाली संपत्ति

एफएनएन, देहरादून : जालसाजों ने एक जीवित महिला को मृत दर्शाकर उनकी संपत्ति किसी दूसरे को बेच डाली। राजपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में विशाल थापा निवासी लच्छीवाला ने पुलिस को शिकायत की है।

उनकी माता शीला थापा उर्फ शांति थापा के नाम पर जाखन में कुछ दुकानें हैं। कुछ दुकानें उनके नाम पर हैं जबकि कुछ में वह हिस्सेदार हैं। कुछ समय पहले उन्हें जानकारी मिली कि उनके मामा जगत थापा व महेश थापा ने मिलीभगत से दुकानों पर कब्जा करने के लिए 27 मार्च 2006 को एक फर्जी वसीयत तैयार की।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विक्रयपत्र और शपथपत्रों के आधार पर अन्य सहस्वामियों को धोखा देने के लिए संयुक्त स्वामित्व की संपत्ति को उनकी माता शीला थापा को मृत दर्शाकर दुकानें शालिनी शाही और अमिताभ शाही विकासनगर को बेच दी।

आरोपियों ने फर्जी वसीयत में शिकायतकर्ता की माता शीला थापा को जून 1977 में मृत होना दर्शाया गया है जबकि शीला थापा उर्फ शांति थापा आज भी जीवित हैं। एसओ ने बताया कि दस्तावेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Makar Sankranti Snan : हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, ऑटो-विक्रम के लिए रूट डायवर्ट

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img