03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के दूसरे चरण के लिए कल होगा मतदान, बरेली जिले की 9 विधानसभा चुनाव मतदान कराने के पोलिंग पार्टियां रवाना

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

मुकेश तिवारी, बरेली : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में बरेली समेत 9 जिलों की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। जिसके लिए सभी 9 विधानसभाओं के लिए रवाना पोलिंग पार्टियो को रवाना किया गया। मतदान कर्मियो को ईवीएम मशीन के साथ पोलिंग बूथ पर भेजा जा रहा है।

जबकि बरेली जिले में 9 विधानसभाओं में 97 प्रत्यासी मैदान में है जिनके भाग्य का फैसला 10 मार्च को होना है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी पोलिंग बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। वही इस बार 200 मीटर की दूरी पर सभी राजनैतिक दलों के एजेंट अपने कैम्प लगा सकेंगे। मतदान स्थल पर किसी को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नही होगी।

बरेली जिले की सभी 9 विधानसभाओं में 32,93,703 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 17,80,555 पुरुष और 15,13,054 महिला मतदाता हैं, जबकि 94 किन्नर मतदाता भी मतदान में शामिल है। 9 विधानसभा में 3804 बूथ बनाए गए हैं। रविवार को 9 विधानसभाओं में मतदान कराने के लिए 7 स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। बरेली कालेज से शहर, कैंट और बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। भोजीपुरा विधानसभा के लिए बरेली इंटर कालेज से, मीरगंज विधानसभा की मीरगंज तहसील, नवाबगंज की नबाबगंज तहसील, आंवला की आंवला तहसील, बहेड़ी की बहेड़ी तहसील और विधानसभा फरदीपुर की फरीदपुर विधानसभा से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 18 हजार मतदान कर्मियो की ड्यूटी लगाई गई हैं। जबकि 32 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए है

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img