03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : ईवीएम और वीवीपैड के साथ पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

एफएनएन, देहरादून : ईवीएम, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट व निर्वाचन संबंधी पत्रावली लेकर मतदान टीमों की मतदेय स्थलों के लिए रवानगी शुरू हो गई है। नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों में 1008 मतदेय स्थल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि शेष 984 मतदेय स्थलों के लिए मतदान टीमें रवाना हो गईं। 14 फरवरी को मतदान समाप्ति के बाद अधिकांश मतदान टीमें देर रात तक एमबीपीजी कालेज स्थित चुनाव कार्यालय लौट आएंगी। सबसे दूरस्थ इलाकों में आने वाले भीमताल सीट के 10 मतदान टीमें एक दिन बाद लौटेंगी। 14 फरवरी को मतदान के बाद यह टीमें व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगी।

शनिवार को भीमताल ब्लाक के दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए 24 मतदान टीमें दोपहर में रवाना हो गईं थीं। शनिवार रात टीमों ने जीआइसी पतलोट, कैड़ागांव, भीड़ापानी, ढोलीगांव में डेरा डाला। भीमताल के कौंता, ककोडग़ाजा, कैड़ागांव जाने के लिए मतदान टीम को आठ किमी पैदल चलना पड़ा। हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज मैदान से शनिवार को मतदान टीम की रवानगी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गब्र्याल ने रवानगी से पहले पीठासीन व मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व पूरा करें। मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें। यहां सीडीओ संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, निर्वाचन अधिकारी योगेश मेहरा, प्रियंका रानी आदि मौजूद रहे।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img