03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में फिर चढ़ा सियासी पारा, धन सिंह के बाद तीरथ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या मिलेगी नई जिम्मेदारी?

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों कयासों का दौर चल रहा है, वो भी खासकर बीजेपी में. बीजेपी के तमाम बड़े नेता आजतक दिल्ली के चक्कर लगा रहे है, जिसके कारण उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में नई-नई चर्चाएं हो रही हैं. ऐसे में दिल्ली दरबार से फिर नई तस्वीर सामने आई है, जिसको लेकर नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं. नई तस्वीर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की है, जिन्होंने दिल्ली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

पीएम मोदी से मिले तीरथ

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी संगठन उन्हें प्रदेश में कोई नई जिम्मेदारी दे सकता है. वहीं इससे पहले उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता धन सिंह रावत ने भी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात करने के दो दिन बाद तीरथ सिंह रावत दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मिले.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खास है पीएम और तीरथ की मुलाकात

 बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की न केवल शुभकामनाएं दीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी की. तीरथ सिंह रावत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात इसलिए भी खास है, क्योंकि बीते दिनों देहरादून में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिस तरह से तीरथ सिंह रावत ने संगठन और संगठन में हो रहे कार्यकर्ताओं के साथ बर्ताव को लेकर हंसते-हंसते अपने दिल की बात कह दी थी, उसके बाद अंदाजा यही लगाया जा रहा था कि हो सकता है तीरथ सिंह रावत पार्टी के बड़े नेताओं की रडार पर आ जाएं.

तीरथ रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी करते हुए तीरथ सिंह रावत ने लिखा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट हुई है और इस भेंट के दौरान तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की उन्हें शुभकामनाएं दीं. अंतिम लाइन में तीरथ सिंह रावत लिखते हैं इस अवसर पर राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर बातचीत भी हुई है.

पीएम और तीरथ की क्या बात हुई

 अब यह बातचीत किस तरह की थी, यह तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीरथ सिंह रावत ही जानते हैं, लेकिन जिस तरह से देहरादून में तीरथ सिंह रावत ने अपने दिल की बात को बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने रखा था, उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीएम से भी वह इस मुद्दे पर बात करने से नहीं चूके होंगे.

उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं तीरथ

 तीरथ सिंह रावत को लेकर भले ही लोग सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से उनके जींस वाले बयान या अन्य बयानों को लेकर कुछ भी कहें, लेकिन पार्टी में उनका कद क्या है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह न केवल उत्तराखंड में पौड़ी सीट से सांसद रह चुके हैं, बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री संगठन में महत्वपूर्ण पदों के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान भी संभाल चुके हैं. ऐसे में भले ही वह मौजूदा समय में किसी पद पर न हों लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है और उम्मीद यही जताई जा रही है कि आने वाले समय में संगठन में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

पढ़ें- जवान संतोष कुमार पंचतत्व में विलीन, दिवाली पर आने का किया था वादा, तिरंगे में लिपटे पहुंचे घर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img