03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

होली पर्व पर उत्तराखंड के बॉर्डरों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, सीएम धामी ने पुलिस विभाग को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : होली पर उत्तराखंड के बॉर्डरों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृह और पुलिस विभाग को प्रदेश में होली को लेकर कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली को लेकर पुलिस विभाग पुख्ता इंतजाम करे। प्रदेश की सीमा से लगे जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने डीजीपी को भी सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रदेश में होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो। कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आसामाजिक तत्वों व संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस तंत्र फील्ड पर सतर्क एवं सक्रिय रहें।

  • ऋषिकेश में होली पर पहली बार नहीं होगी राफ्टिंग
ऋषिकेश में पहली बार होली पर राफ्टिंग नहीं होगी। पुलिस के साथ बैठक के बाद राफ्टिंग एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। होली के दिन यातायात का दबाव, नशे में हुड़दंग और डूबने की घटनाओं की आशंका के चलते पुलिस ने राफ्टिंग संचालकों से राफ्ट का संचालन न करने की अपील की थी। राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से इसके लिए एसडीएम नरेंद्रनगर को एक सहमति पत्र भी भेज दिया गया है।

Hot this week

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Dehradun में दिनदहाड़े कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या, सोने का कंगन गायब

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के रायपुर थाना क्षेत्र की...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img