03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खटीमा क्षेत्र में किशोर पर 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

एफएनएन, खटीमा: रुद्रपुर के खटीमा कोतवाली क्षेत्र में किशोर पर 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोपी पड़ोस का करने वाला बताया जा रहा है. आरोप है कि किशोर ने मोबाइल दिखाने के बहाने मासूम के साथ वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है. जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खटीमा कोतवाली क्षेत्र में पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए चार साल की मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. खटीमा कोतवाली पुलिस ने मामले में पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 4 साल की बच्ची बीते दिन बेहद उदास बैठी थी. बच्ची से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पड़ोस के रहने वाले किशोर ने उसे अपने घर में मोबाइल दिखाने के बहाने ले जाकर उसके साथ गलत काम किया.

बच्ची की बात सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने खटीमा कोतवाली पहुंचकर आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की. खटीमा कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद जोशी के बताया कि बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img