03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली एक गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,लखनऊ: ठाकुरगंज इलाके में घैला पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, बदमाशों के तीसरे साथी ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। घायल बदमाशों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीसरे से पुलिस पूछताछ कर रही है।

डीसीपी सोमेन वर्मा ने बताया कि घायल बदमाशों में दुबग्गा के मधवापुर का रहने वाला संतोष सोनी उर्फ वीरू सोनी, अवध एंक्लेव कालोनी का रहने वाला नदीम और जीशान उसका साथी है। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश जाते दिखे। तीनों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रुके।पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने गाड़ी एक खंभे की आंड़ में की और पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से दो बदमाश गिर गए। जबकि तीसरा भागने लगा। पुलिस टीम ने तीसरे को भी दौड़ाकर दबोच लिया। संतोष के पैर में दो गोलियां लगी और नदीम को एक। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, जीशान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के पास से लूटी गई चार चेन और तीन तमंचे व एक खोखा बरामद किया गया है।

  • संतोष पर दर्ज है 48 मुकदमें, दो माह में की 20 वारदात :

एसीपी चौक आइपी सिंह ने बताया कि संतोष के खिलाफ शहर भर में लूट और छिनैती के 48 मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि फरवरी माह से 15 मई तक उसने करीब 20 लूट की वारदात की हैं। वहीं उसके साथियों के खिलाफ भी कई मुकमदें दर्ज हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img