03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • एसएसपी की चेतावनी, बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर किसी से की मारपीट तो होगी जेल

एफएनएन, रुद्रपुर : बच्चा चोरी की अफवाह फैला कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि 19 सितंबर को सोनू पुत्र राम मोहन निवासी हनुमान मंदिर के पास, सुभाष नेताजी कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप ने सूचना दी कि वह अपने साथी के साथ रामलीला व अन्य कार्यक्रम में नाच गाने का प्रोग्राम करके गुजर बसर करते है।

18 सितंबर को शाम के समय जब वह व उसके साथी रामलीला में प्रोग्राम करने की बात करने रमपुरा जा रहे थे, तभी खेड़ा में ईशाउल्लाह खां पार्क के पास उन पर कुछ युवको द्वारा बच्चा चोर का आरोप लगा अफवाह फैलाकर भीड़ एकत्र कर ली गई। उनके साथ मारपीट, गाली-गलौच व जान के मारने की धमकी दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर समाज में भय स्थापित करने व मॉब लिंचिंग जैसी हस्तियां गंभीर घटना की रोकथाम को वरिस्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेशित किया। आज इस मामले में दो अभियुक्तों गुलाम अनवर उर्फ अन्नू पुत्र गुलाम शफी निवासी वार्ड न 13, खेड़ा, थाना रुद्रपुर व जावेद पुत्र मौहम्मद शफीक निवासी वार्ड 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img