03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिव्यांगता नहीं, दिव्यांग सोच व्यक्ति को आगे नहीं बढ़ने देती : गणेश जोशी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को सिटी क्लब में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में 21 दिव्यांगों को व्हील चैयर, 13 दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साईकिल, 5 दिव्यांग व्यक्तियों को बैसाखी, 6 दिव्यांगो को स्टिक, 56 दिव्यांग को कान की मशीन , 4 व्यक्तियों को वॉकर वितरित किये गये। कार्यक्रम में जोशी ने स्वच्छता तथा सिंगलयूज प्लास्टिक के उपयोग न करने से सम्बन्धित शपथ दिलाई तथा कोरोनाकाल में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 पर्यावरण मित्र दीपा, सुरजीत, बिट्टू, विशाल, आकाश, अनोखे, वाहन चालक महावीर, जेसीबी चालक विनोद, विमल कुमार, विक्रम सिंह, पर्यावरण पर्यवेक्षक गौतम सिंह को सम्मानित किया।


इस अवसर पर जोशी ने दिव्यांगजनों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि शारीरिक दिव्यांगता व्यक्ति को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के अन्दर विचारों की दिव्यांगता न हो, क्योंकि विचारों की दिव्यांगता व्यक्ति को आगे बढ़ने नहीं देती। उन्होंने कहा कि वितरित किये जा रहे जीवन सहायतित उपकरण निश्चित ही दिव्यांगजनों के जीवन को और अधिक सरल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।


कार्यक्रम में जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री कैलाश पन्त, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, सहित भारत भूषण चुघ, सुशील यादव, गजेन्द्र प्रजापति, सुनील यादव, जगदीश विश्वास आदि उपस्थित थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img