Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी: दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार मुकेश बोरा को पुलिस...

हल्द्वानी: दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार मुकेश बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एफएनएन, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी बोरा को उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक हल्द्वानी में लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म और बच्ची से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। इसके चलते पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीमों के द्वारा मुकेश बोरा के घरों में कुर्की भी की गई थी।

बता दें कि एसओजी सहित पुलिस की 7 टीमें बोरा की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस टीम ने आरोपी बोरा को उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

Also read- सीतापुर जिले में शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न, अपहरण कर उससे मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments