03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीतापुर में नाबालिग छात्रा को अगवा कर यौन शोषण का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

एफएनएन, सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस ने एक शिक्षक को नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उससे मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का भी प्रयास किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिनेश शुक्ला ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में मंगलवार को एक स्कूल की कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा को उसके शिक्षक संजय गुप्ता ने उसकी बात नहीं मानने पर उसे पीटने और परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की धमकी दी और उसे रास्ते से जबरन अपने घर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

शिक्षक की लोगों ने की जमकर पिटाई
शुक्ला ने बताया कि छात्रा जब अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच, गुप्ता के घर से लड़की के चीखने की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग उसके घर में घुस गए और पूरा माजरा देखकर उन्होंने गुप्ता की जमकर पिटाई की।

आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करके उसे स्थानीय अस्पताल ले गयी, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2) (बंधक बनाना) के साथ-साथ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img