03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौरान ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई और उसकी उपलब्‍धता को लेकर पीएम मोदी ने गुरुवार को उच्‍चस्‍तरीय बैठक की| बैठक में ऑक्‍सीजन सप्‍लाई की उपलब्‍धता बढ़ाने के तरीकों और साधने पर चर्चा की गई| इस मौके पर अधिकारियों ने पीएम को पिछले कुछ सप्‍ताहों में ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी| पीएम ने इस दौरान ऑक्‍सीजन का उत्‍पादन बढ़ाने, ऑक्‍सीजन आपूर्ति की गति में तेजी लाने और इनावेटिक तरीकों से हेल्‍थ फेसिलिटी को ऑक्‍सीजन सपोर्ट मुहैया कराने जैसे पहलुओं पर तत्‍परता से काम करने की जरूरत बताई|

बैठक में पीएम को बताया गया कि ऑक्‍सीजन की डिमांड और इसके अनुसार सप्‍लाई सुनिश्चित करने के लिए राज्‍यों के साथ समन्‍वय स्‍थापित किया जा रहा है| उन्‍हें यह भी बताया गया कि राज्‍यों को ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई लगातार बढ़ रही है| 20 राज्‍यों की ओर से 6,785 MT/ day की लिक्विड मेडिकल ऑक्‍सीजन की डिमांड है, सरकार की ओर से 21 अप्रैल से इन राज्‍यों को 6,822  MT/ day ऑक्‍सीजन आवंटित की गई| यह भी बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में निजी और सरकारी स्‍टील प्‍लांट्स, इंडस्‍ट्रीज, ऑक्‍सीजन मैन्‍युफैक्‍चरर्स के योगदान से लिक्विड मेडिकल ऑक्‍सीजन की उपलब्‍धता में करीब 3,300 MT/ day का इजाफा किया गया है| इसे साथ ही गैरजरूरी इंडस्‍ट्रीज के लिए ऑक्‍सीजन सप्‍लाई पर सख्‍ती से रोक लगाई गई| अधिकारियों ने पीएम को बताया कि वे जल्‍द से जल्‍द PSA ऑक्‍सीजन प्‍लांट के संचालन के लिए राज्‍यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं|

गौरतलब है कि देश में कोरोना के मामलों की संख्‍या बढ़ने के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं दबाव में हैं और ज्‍यादातर शहरों में अस्‍पतालों को ऑक्‍सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है.गौरतलब है कि कोरोनावायरस के कारण हालात दिन-ब-दिन  बिगड़ते नज़र आ रहे हैं| गुरुवार को देश में पहली बार COVID-19 संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है| वैसे, यह लगातार पांचवां दिन है, जब देशभर में ढाई लाख से ज़्यादा COVID-19 संक्रमण के नए मामले दर्ज हुए हैं| केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,14,835 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 59 लाख पार कर 1,59,30,965 हो गई है| इसी अवधि में देशभर में 2,104 मरीज़ों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई अब तक की सबसे बड़ी तादाद है. इसके साथ ही देश में इस रोग से जान गंवाने वालों की कुल तादाद 1,84,657 हो गई है|

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img