03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में पौधारोपण

Spread the love

एफएनएन, नानकमत्ता : श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के तत्वाधान में हरेला पर्व बड़े धूमधाम से बनाया गया। हरेले पर्व उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण के चारों ओर फलदार, छायादार सदाबहार पौधों का रोपण किया गया। जिला पर्यावरण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलविंदर सिंह, सुरेश पंतौला व नवतेज सिंह ने महाविद्यालय में पौधारोपण हेतु पौधे वितरित व प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों के साथ पौधारोपण किया। प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने कहा कि हरेला पर्व परंपराओं और संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का पर्व है तथा पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक सेयह त्यौहार संपन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सुख, समृद्धि और जागरूकता का पर्व भी है। नई पीढ़ी को भी पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना होगा। अधिक पौधारोपण करना होगा। ईधर बीएड विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस. डॉ. इंदु बाला द्वारा वर्चुअल मीटिंग द्वारा छात्र-छात्राओं को अपने घरों व आसपास पौधारोपण कर इनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर अमृतपाल कौर, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. राजेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज बोहरा, अफ्शा खान, डॉ. सरस्वती भट्ट, मनोज कुमार, कविन्दर सिंह बोरा, प्रिया कुमारी, ज्योति राना, कामिनी राना, तेजप्रकाश जोशी, रोशन कुमार, वर्षा सक्सेना, वंदना भारती, पूनम राना, दुर्गानाथ गोस्वामी, भूपसिंह, रामकिशन आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img