एफएनएन, पंजाब: खन्ना के दोराहा क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। मलौद के जगेड़ा पुल के पास एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा इतना दुखद था की इसने तीन लोगों को अपनी आगोश में ले लिया। वहीं कुछ लोग लापता भी हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया।






