03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

Spread the love
  • प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट बोले तात्कालिक कांग्रेस सरकार ने देश को दिया इमरजेंसी जैसा लोकतंत्र की हत्या करने वाला धब्बा, देश नहीं भूलेगा इस काले दिवस को

एफएनएन, रुद्रपुर: भारतीय लोकतंत्र मे 25 जून को देश काला दिवस के रूप मे जानता है, जहाँ तानाशाही फरमान जारी करते हुए उस समय कि तात्कालिक प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी ने सक्ता का दुरप्रयोग इमरजेंसी कि घोषणा कर दी, उसकी इमरजेंसी को आज काला दिवस के रूप मे भाजपा मना रही है, जिसके चलते आज जिला कार्यालय पर आपातकाल के उस काल दिवस पर यातानाये सहने वाले से हमारे लोकतंत्र सेनानी के सम्मान मे कार्यक्रम अयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप मुख्यातिथि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट व अन्य लोगो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष भाषण जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने किया उन्होंने कहा आज लोकतंत्र सेनानी के सम्मान मे अयोजित यह कार्यक्रम जिन्होंने आपातकाल के दौरान यातनाये सही ओर उस समय कि तानाशाही इंद्रा गाँधी सरकार के खिलाफ लोकतंत्र कि आवाज को बुलाद किया ऐसे सेनानियों के सम्मान का कार्यक्रम भाजपा द्वारा जिला कार्यालय बिगवाड़ा मे हुआ, उन्होंने सभी सेनानियों का स्वागत अभिन्दन किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वही कार्यक्रम मे मुख्यातिथि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा लोकतंत्र का यह काला दिवस 25 जून जिसको आज 50 वर्ष पूर्ण हो गये, जिसको पांच दशक पूर्ण हो गए आज भी हम आपातकाल एक ऐसी भयावय स्थिति थी जिसमे प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी द्वारा खुले आम लोकतंत्र कि धज्जिया उड़ाई गयी सविधान का अपमान किया गया,जिसके साक्षी हमारे सेनानी है ओर इतिहास के पन्नो मे दर्ज है किस प्रकार उस समय कि तानाशाही सरकार ने उस समय के आंदोलनकरियो को जेल मे डाल दिया गया ओर उन के साथ जेल मे ऐसे आमनवीय व्यहार किया गया जो शायद न भुलाने वाला काला अध्याय है, लोगो कि जबरन नसबन्दी कि गयी ओर लोगो को जेल मे नाख़ून उखड़ने जैसी मरम्म यातनाये दी गयी जो हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने सही ओर निश्चित रुप से यह उसे समय की तात्कालिक कांग्रेस सरकार द्वारा इस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की गई जिसको आज कांग्रेस संविधान खतरे में बता रही है वही असली संविधान को 1975 में तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा गला घोटा गया था , इसका साक्षी पूरा देश है वही आज कांग्रेस पार्टी संविधान की कॉपी हाथ में लेकर झूठा नाटक कर रही है तो जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सेवा के लिए चुना है तो राहुल गांधी की उनकी कांग्रेस पार्टी को यह पच नहीं रहा। निश्चित रूप से आज हम लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर गर्व की अनुभूति करें।

रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा द्वारा संबोधित करते हुए कहां गया आज आपातकाल के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं और इस 50 वर्ष के अवसर पर हम अपने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का यह कार्यक्रम रखा गया, निश्चित रूप से इन सेनानियों के त्याग व समर्पण के कारण लोकतंत्र जीवित है, विधायक शिव अरोरा बोले देश के इतिहास का यह काला अध्याय जो उस समय की कांग्रेस सरकार की देन था, और आज यहीं कारण है कि सत्ता का लालच रखने वाली कांग्रेस को जनता ने एक बार फिर आईना दिखाने का काम किया है, देश का प्रधानमंत्री मोदी को बनाया है,भारतीय जनता पार्टी यह लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, समर्पण,संविधान प्रेम को आगे बढ़ाते हुए देश सेवा व राष्ट्र सेवा का कार्य कर रही है।

सम्मानित होने वालों में अशोक जायसवाल, स्नेहपाल , नरेश रस्तोगी, ओम प्रकाश,सुरेश पूँछी,मुकेश बाली, तिलक राज घई,राजकुमार, राजेंद्र राणा,जगदीश जोशी, डीएन मिश्रा,दयाराम, स्वर्गीय रणधीर अरोड़ा, रमाकांत त्रिवेदी, चमन लाल बम्बा,स्वर्ग किशोर लाल धीर, सहित 35 लोकतंत्र सेनानियों व जिसमे दिवंगत हो गये सेनानियों के परिवार जनो को सम्मानित किया गया, जिसमे जिलेभर के सेनानी शामिल थे ।

इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,प्रदेश मन्त्री विकास शर्मा, लोकसभा सयोंजक विवेक सक्सेना, पूर्व मेयर रामपाल, के के दास, कार्यक्रम सयोजक वेद ठुकराल, संचालक जिला महामंत्री अमित नारंग, गुरदीप चौहान,सह सयोजक बिट्टू चौहान, राकेश सिंह, अंजू देवी, राजेश तिवारी, तरुण दत्ता, अनिल चौहान, धर्म सिंह कोली, हरीश भट्ट, जीवन धामी, मयंक कक्कड़,अक्षय अरोरा, अनिल यादव, उमेश मिश्रा, मनमोहन सक्सेना शंकर विश्वास मनोज मदान, मानस जायसवाल, राजेश जग्गा, सुनील ठुकराल, राधेश शर्मा, ममता त्रिपाठी, रश्मि रस्तोगी, विवेक दीप, दिग्विजय खाती, देव मेनन,उदय वार्ष्णेय, मोर सिंह, अशोक विश्वास, रामप्रकाश गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…भारत के पवित्र लोकतंत्र पर कलंक ‘आपातकाल’ की वर्षगांठ

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img