03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ठाकुरद्वारा इलाके में पुलिस जीप को घेरकर पथराव, सिपाही को पीटा

Spread the love

हादसे में ट्रैक्टर तले दबकर युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का घंटों तांडव, पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर ठाकुरद्वारा-जसपुर रोड पर लगाया जाम

ग्रामीणों का आरोप: अवैध वसूली की नीयत से पुलिस ने पीछा किया तभी पलटी ट्रैक्टर ट्राली

एफएनएन ब्यूरो, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में शुक्रवार को एक युवक की अपनी ही ट्रैक्टर ट्रॉली तले दबकर में मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को युवक की माैत का जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया है कि अवैध वसूली की मंशा से पुलिस जीप के पीछा करने पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। जीप की हवा निकाल दी और पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया।

बताते हैं कि आक्रोशित भीड़ ने सिपाही को पकड़कर पीट दिया। उसे बचाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ के हमले में घायल सिपाही को अस्पताल भेजा गया है।

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में शुक्रवार सुबह खेत से मिट्टी उठाकर अपने प्लॉट में भराव करने जा रहे लोकेश उर्फ मोनू सैनी (27) की ट्रैक्टर तले दबकर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के इरादे से ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर तले दबकर उसकी जान चली गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुस्साए ग्रामीणों ने ठाकुरद्वारा-जसपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर खनन की अवैध वसूली का आरोप भी लगाया। कहा कि पुलिस आए दिन उनसे जबरन वसूली करती है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह शांत नहीं बैठेंगे। हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आस-पास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुला ली है।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि वह तभी मानेंगे जब पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

निष्पक्ष जांच होगी, बख्शे नहीं जाएंगे गुनाहगार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img