03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, 10 की मौत, सात घायल

Spread the love

एफएनएन, पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। हादसे में 7 लोगों के घायल हो गए।

घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 4:00 बजे के करीब आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ।

मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित किया गया। 7 लोग हादसे में घायल हैं, एक व्यक्ति को बरेली के लिए रेफर किया गया है। छह लोगों का इलाज पीलीभीत के जिला अस्पताल में चल रहा है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हरिद्वार से गोला वापस आते समय गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। वाहन में कुल 17 लोग सवार थे।

  • मृतक
लक्ष्मी (28) पत्नी संजीव निवासी गोला
रचना (28) पत्नी कृष्णपाल निवासी गोला
सरला देवी (60) पत्नी लालमन शुक्ला निवासी गोला
हर्ष (16) पुत्र संजीव निवासी गोला
खुशी (2) पुत्री संजीव निवासी गोला
शुशांक (14) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला
आनंद (3) पुत्र कृष्णपाल निवासी गोला
लालमन (65) पुत्र नंदलाल निवासी गोला
श्यामसुंदर (55) पुत्र लालमन निवासी गोला
चालक दिलशाद (35) पुत्र आशिक निवासी गोला
  • घायल
शीलम शुक्ला (35) पत्नी श्यामसुंदर निवासी गोला
संजीव शुक्ला (35) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोला
प्रशांत (17) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला
कृष्णपाल शुक्ला (33) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोला
पूनम देवी (42) पत्नी कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर)
रिशु उर्फ यश त्रिवेदी (16) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर)
प्रवीण (17) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर)

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img