Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकैबिनेट में धान की क्रय नीति पास, धान कॉमन का मूल्य 1940...

कैबिनेट में धान की क्रय नीति पास, धान कॉमन का मूल्य 1940 और धान ग्रेड ए 1960 हुआ निर्धारित

  • आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि, प्रोत्साहन राशि 500 की बृद्धि की गई है

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 29 से अधिक बिंदुओं पर चर्चा की गई।कैबिनेट समाप्त होने के बाद शाश्कीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी है।

कैबिनेट के निर्णय:

  • आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि, प्रोत्साहन राशि 500 की बृद्धि की गई है।
  • 6500 रुपये मानदेय आशा कार्यकत्रियों को हर महीने मिलेंगे।
  • सोमेश्वर अस्पताल को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किया जाएगा उच्चीकृत
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया।
  • परिवहन विभाग के दो प्रस्ताव वापस लिए गए है।
  • विधायक निधि में 2 प्रतिशत कन्टेजेन्सी को 1 प्रतिशत किया गया
  • उपनल कर्मचारियों के वेतन में हर वर्ष होगी बढ़ोत्तरी
  • 10 साल से कम सेवा व 10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए हुए नियम निर्धारित।
  • धान की क्रय नीति हुई पास, धान कॉमन का मूल्य 1940 और धान ग्रेड ए 1960 हुआ निर्धारित।
  •  चमोली में 757 नाली का मूल्य आईटीबीपी के पक्ष अमल दरामद मयूटीशियन करने का निर्णय
  • 500 पंचायत भवनों को बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
  • सीएम की घोषण के अनुसार ग्राम प्रधानों का मान देय 1500 से बढ़ाकर 3500 किया गया।।
  • राजकीय विधायलो महाविद्यालयो में पढ़ने वाले 3 लाख लाभार्थियों को टेबलेट्स दिए जाने के लिए कमेटी का गठन,
  • न्यायलयों में सहायक स्टेनोग्राफर 65 पद आउट सोर्स के जरिये लिए जाने का निर्णय।
  • चिकित्सा विभाग पुरुष महिला सेवा नियमावली में किया गया संशोधन
  • बर्न यूनिट के लिए 35 पदों को दून मेडिकल कॉलेज में रखे जाने को कैबिनेट से मिली मंजूरी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments