03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेसुध युवक की पिटाई के मामले में सिपाही निलंबित

एफएनएन, रुद्रपुर : सितारगंज में एक बेसुध युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई गई थी जिसमें सिपाही दोषी मिला है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच में पता लगा है सभी लोग साथ में बैठकर शराब पी रहे थे।

इस दौरान विवाद होने पर पिट रहे युवक के दोस्त ने किसी को पेचकस मार दिया जिस पर विवाद होने के बाद सिपाही ने इस बेसुध युवक को जमकर पीटा। बाद में इसका वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी ने बताया कि मामला गंभीर था, इसी लिहाज से यह कार्रवाई की गई है।

Hot this week

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img