03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑक्‍सीजन की आपूर्ति दुरुस्‍त करने को पीएम मोदी ने खुद संभाली कमान, उपलब्धता बढ़ाने के लिए बताए तीन उपाय

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्‍ली : देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्‍सीजन की किल्‍लत हो गई है। ऑक्‍सीजन की आपूर्ति को दुरुस्‍त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री मोदी ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। समाचार एजेंसी एएनआइ ने प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ के हवाले से बताया कि इस बैठक में अधिकारियों ने पीएम मोदी को पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय  ने बताया कि इस बैठक में पीएम मोदी ने अधिकारियों से ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए तीन उपाय बताए। पहला ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने, दूसरा उपाय ऑक्‍सीजन के वितरण की गति तेज करने और तीसरा स्वास्थ्य सुविधाओं यानी अस्‍पतालों तक ऑक्‍सीजन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तेज गति से काम करने को कहा…

इस बैठक में अधिकारियों की ओर से प्रधानमंत्री को बताया गया की ऑक्‍सीजन की मांग की पहचान करने और उसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ समन्वय किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा वक्‍त में देश के 20 राज्‍यों में रोजाना 6,785 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत है जिसके जवाब में 21 अप्रैल से रोजाना इन राज्यों को 6,822 मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन की आपूर्ति की गई है।

प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि पिछले कुछ दिनों में निजी और सार्वजनिक इस्पात संयंत्रों, उद्योगों और ऑक्सीजन निर्माताओं के योगदान से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता में रोजाना 3,300 मीट्रिक टन दिन की वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने पीएम को सूचित किया कि वे जल्द से जल्द पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों के संचालन के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्यों को ऑक्‍सीजन की आपूर्ति सुचारू, निर्बाध तरीके से हो।

पीएम मोदी ने अधिकारियों को ऑक्‍सीजन का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने के तरीके तलाशने के भी निर्देश दिए।प्रधानमंत्री ने राज्यों को निर्बाध और बगैर किसी परेशानी के ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश भी दिए। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों को ऑक्सीजन की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को भी कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रालयों और विभागों तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img