एफएनएन, विकासनगर: त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड, त्यूणी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान के साथ ही उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया. वहीं, आग की लपटों को देख लोग सहम उठे. गनीमत रही कि इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
वन विभाग के कॉलोनी में स्थित एक मकान में लगी आग: जानकारी के मुताबिक, यह आग रविवार यानी 8 मार्च को दोपहर के करीब पौने 12 बजे के आस पास लगी. जहां जौनसार बावर के त्यूनी में स्थित वन विभाग के कॉलोनी में एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर हड़कंप सा मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी. जबकि, मकान में रहे रहे लोग आग भड़कते ही बाहर निकल आए.






