Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशशैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : उत्तरप्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा एक मैरिज हाल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिकार पत्र वितरण समारोह व मिशन शक्ति पर भी कार्यक्रम हुए। संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या कार्यक्रम अध्यक्ष थी। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रही है। समस्याओं के लिए संघ सदैव संघर्षरत रहेगा। मुख्य अतिथि एसपी विजय ढुल ने भारत सरकार व यूपी सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में  एक मिशन शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय ने शिक्षिकाओं के कार्य की तारीफ की और सदैव सहयोग का वादा किया। यूपी विद्यालय निरीक्षक संघ के उपाध्यक्ष संजय शुक्ल ने मिशन प्रेरणा पर प्रकाश डाला। गांगुली मिश्रा ने भी विचार रक्खे। संघ की अध्यक्ष आभा शुक्ला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित  किया। महामंत्री डॉ नमिता श्रीवास्तवा ने संचालन किया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments