03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

निर्माणाधीन स्थल पर नमाज पढ़ने का मामला, शांति बनाए रखने की अपील

एफएनएन, ज्योतिर्मठ: नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वारयल होने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर वार्ता करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वालों पर निगरानी रखें।

नगर पालिका के मीट बाजार में बच्चों के लिए टेबल टेनिस का भवन निर्माणाधीन है। इस भवन में कुछ मुस्लिमों के नमाज पढ़ने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।

पुलिस को भी मामले पर नजर रखने को कहा गया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पालिका का नगर में भवन निर्माणाधीन है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दस दिन तक चलने वाले रोजा के लिए मौखिक रूप से नमाज पढ़ने की अनुमति ली थी।

सभासदों की बैठक

इस मामले को लेकर शाम को नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भवन के कक्ष पर ताला लगा दिया गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनी व्यवस्था स्वयं करने के लिए कह दिया गया है।

डीएम व एसपी से मिले हिंदू संगठनों के लोग

गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नजाम पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों के लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले। बजरंग दल और एबीवीपी ने इस घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान, सरकारी भवनों पर गैर हिंदुओं के धार्मिक गतिविधि पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान राकेश मैठाणी, पवन राठौर, रवि झिंक्वाण, आदर्श, सौरभ अग्रवाल, देव गौड़, सुशील डिमरी आदि शामिल रहे।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img