03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ यात्रा को सुचारू कर दी गई, हालांकि अभी सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग दुरुस्त नहीं हो पाया

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: बीते तीन दिनों से बंद पड़ी केदारनाथ यात्रा को सुचारू कर दी गई है. हालांकि अभी सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग दुरुस्त नहीं हो पाया है. इसके बावजूद जिला प्रशासन ने यात्रा पर लगाई अस्थायी रोक को हटाकर तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया. श्रद्धालुओं को 6 किमी का अतिरिक्त सफर तय करने के साथ 22 किमी की दूरी नापनी पड़ रही है.

बता दें कि मंगलवार देर सायं केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग ध्वस्त हो गया था. करीब यहां पर राजमार्ग का 150 मीटर हिस्सा ढह गया, जिसके बाद प्रशासन को यात्रा रोकनी पड़ी. ऐसे में सोनप्रयाग से किसी भी यात्री को केदारनाथ नहीं भेजा गया तो केदारनाथ धाम से लौट रहे तीर्थ यात्रियों का एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया. केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग धंस रहा है, वहीं मुनकटिया के पास पैदल मार्ग पर भूस्खलन जारी है. एनएच विभाग की ओर से राजमार्ग को पैदल आवाजाही लायक बनाने के बाद बीते बुधवार को बंद यात्रा को आज शनिवार को सुचारू किया गया है. जिसके बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img