03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ओमिक्रोन ने लगाई लंबी छलांग, देश में नए वैरिएंट का आंकड़ा पहुंचा 1,270, जानिए उत्तराखंड का हाल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : देशभर में ओमिक्रोन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ओमिक्रोन को लेकर अपडेट दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में नए वैरिएंट के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मरीज हैं। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में हैं।

  • अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली में 68 फीसदी केस

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 450 और दिल्ली में इसके 320 मरीज हो गए हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल 1270 मरीजों में अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली में 870 मरीज हो गए हैं। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 198 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 मामले हैं।

  • ओमिक्रोन से पहली मौत

देश में ओमक्रोन से पहली मौत महाराष्ट्र में हुई है। 52 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मरीज को पिंपड़ी चिंचवाड़ नगर निगम, पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गुरुवार को रिपोर्ट मिली कि वह ओमिक्रोन से संक्रमित था।

  • कहां कितने मामले?

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 450, दिल्ली में 320 मरीजों के अलावा केरल में इसके 109 मरीज हैं। वहीं, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 46, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 16, हरियाणा और ओडिशा में 14-14, पश्चिम बंगाल में 11, एमपी में 9, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 3-3, अंडमान-निकोबार और यूपी में 2-2, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, लद्दाख और पंजाब में 1-1 मरीज है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img