03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घरों में ही अदा करें ईद की नमाज़ : अहसन मियां

एफएनएन, बरेली : दरगाह आला हज़रत के सज्जादा नशीन व टीटीएस के सदर मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने कहा कि पिछले कई महीनों से दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। इस महामारी के बीच जनपद में ईद उल अज़हा एक अगस्त को मनाया जाएगा ।
उन्होंने शासन से मांग की है कि शारीरिक दूरी के साथ इन दिनों जानवरों की खरीद-फरोख्त, लाने ले जाने और गोश्त को बांटने की छूट दी जाए। कहा कि कोरोना महामारी के चलते शासन की गाइड लाइन के मुताबिक जितने लोगो को मस्जिदों में नमाज़ अदा करने की इजाज़त है, उतने ही लोग ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा करें। बाकी लोग अपने- अपने घरों में जिस तरह ईद उल फित्र में चाशत की नमाज़ अदा की थी, ठीक उसी तरह ईद उल अज़हा में चाशत की नमाज़ अदा करें । ईद की नमाज़ अदा करने के बाद मुसलमान क़ुरबानी खुली जगह में न करें । जानवर के अवशेष को खुली जगह में न डालें। बेहतर है कि उनके अवशेष व खून किसी गड्ढे में दफन कर दिए जाएं । उन्होंने कहा कि यह त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व पैंगबर हज़रत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी के लिए याद किया जाता है । उन्होंने त्योहार में नियम क़ानून का पालन करने की आवाम से अपील की है ।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img